बांग्लादेशी विमान ने नागपुर में की आपात लैंडिंग, 400 से ज्यादा लोग थे सवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक फोटो।

Image Source : PTI/PEXELS
सांकेतिक फोटो।

बांग्लादेश की एयरलाइंस ‘बिमान बांग्लादेश’ के एक विमान ने भारत के महाराष्ट्र में स्थित नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी विमान में धुआं देखे जाने के बाद इसे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इस विमान ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, इसे नागपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

आग लगने की कोई घटना नहीं

नागपुर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को रात 10:45 बजे तकनीकी समस्याओं के कारण बांग्लादेशी विमान का रूट बदल दिया गया और उसे आपात स्थिति में नागपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। हालांकि, गुरुवार को अधिकारियों ने बताया है कि गहन जांच करने के बाद पाया गया है कि विमान में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी।

विमान में फायर अलार्म बजा था

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी विमान में फायर अलार्म बजा था जिसके बाद पायलट सावधान हो गया। पायलट ने एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को इस बात की सूचना दी और सिस्टम ऑपरेशन कमांड सेंटर को भी सतर्क कर दिया। इसके बाद विमान को नागपुर की ओर मोड़ने का निर्णय लिया गया और पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। पूर्ण आपातकाल घोषित होने के बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विमान में कितने यात्री सवार थे?

जानकारी के मुताबिक, ढाका से दुबई जा रहे विमान में 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। यात्रियों के साथ-साथ चालक दल को भी सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। इसके बाद विमान में रखे सामान को उतारा गया। बाद में फायर ब्रिगेड के लोगों ने विमान का निरीक्षण किया लेकिन किसी आग की घटना का पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को बिमान बांग्लादेश के दूसरे विमान से दुबई ले जाया जाएगा। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के लिए सर्कुलर जारी, अब ट्रेनों के आगमन पर आरपीएफ से लेनी होगी अनुमति

केरल की फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना के बाद मची अफरा-तफरी

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india