बुर्का पहनी महिलाओं ने शातिराना तरीके से चुराई सोने की चेन, सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई हरकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

crime

Image Source : SCREENGRAB
सोने के चेन चुराने वाली महिलाएं

शिवमोग्गा: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी करती दिख रही हैं। चोरी के दौरान दोनों को अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनका चोरी करते हुए वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो देख हर कोई हैरान है कि ऐसे कैसे कोई खुलेआम चोरी करने की हिमाकत कर सकता है।

कुछ इस अंदाज में की चोरी

मामला शिवमोग्गा जिले में एक ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषण चोरी करने का है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो बुर्का पहनी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दरअसल वीडियो में साफ दिख रहा कि दोनों महिलाए चेन देखने के बहाने ज्वेलरी बॉक्स को अपनी तरफ खड़ा कर देख रही हैं। इसी दरमियान दोनों दुकान में काम कर रहे लोगों को बातों में उलझा भी रही हैं, और उसी दरमियान दूसरी महिला एक नकली चेन को ओरिजनल चेन से बदल लेती है और सोने की असली चेन को अपने बुर्के की आस्तीन में छिपा लेती है।

कैसे पकड़ी गईं ये महिलाएं?

इन महिलाओं ने नकली चेन से असली चेन को बड़ी ही चालाकी से बदल दिया था, लेकिन दुकान की हर चैन पर कम्प्यूटराइज्ड टैग होता है, लेकिन इस महिला ने जिस चैन को बदला उसमें टैग हाथ से लिखा हुआ था। इनके जाने के बाद जब दुकानदार की नज़र हाथ से लिखे टैग पर पड़ी तो शक हुआ तुरंत CCTV फुटेज चेक किया गया तो कहानी सामने आ गई। इसके बाद ये दो महिलाएं जब चेन को बेचने की कोशिश कर रही थीं तब तक पुलिस अलर्ट हो गई और ये दोनों पकड़ी गईं।

दुकान मालकिन ने कराई एफआईआर 

गांधी बाजार के शाह सदाजी सोगमल जी ज्वैलर्स की मालकिन किरण शाह को जब पता चला कि महिलाओं ने नकली सोने के आभूषणों की जगह असली आभूषणों की अदला-बदली की है तो उन्होंने फोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। घटना 18 फरवरी 2025 की दोपहर को हुई, जब दो बुर्काधारी महिलाएं दुकान में घुसीं और 15-20 ग्राम वजन की सोने की चेन दिखाने को कहा। 

कर्मचारियों ने उन्हें 1.12 लाख रुपये के सोने के आभूषण दिखाए। हालांकि, महिलाओं ने चुपके से असली सोने की चेन को नकली से बदल दिया और असली आभूषणों को बुर्के की आस्तीन में छिपा दिया। पूरी हरकत दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें:

‘हम इन्हीं आंखों से भारत को विश्व गुरु बनते देखेंगे’, मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों पर जताया भरोसा, दी बड़ी जिम्मेदारी


देश के 14 राज्यों में बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ पड़ सकते हैं ओले, इन इलाकों में बढ़ने लगी गर्मी

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india