केरल की फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना के बाद मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BOMB Threat TO Kerala family court panic ensued after the information

Image Source : FILE PHOTO
प्रतीकात्मक तस्वीर

केरल के कलपेट्टा की एक फैमिली कोर्ट में बृहस्पतिवार को बम रखे होने की सूचना से अफरा तफरी मच गई। हालांकि यह जानकारी बाद में फर्जी निकली। पुलिस ने बताया कि अदालत में बम रखे जाने का दावा करने वाला संदेश अदालत के आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुआ था। अदालत के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी तुरंत न्यायाधीश को दी, जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद, निरीक्षण के लिए बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को तैनात किया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि गहन तलाशी के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे सूचना मिली और उसने तुरंत कार्रवाई की। 

एकनाथ शिंदे की गाड़ी को उड़ाने की धमकी

बता दें कि इसी कड़ी में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात शख्स का ईमेल मिला। इसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में भी इसी तरह का धमकी भरा मेल आया है।पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। बता दें कि फिलहाल एकनाथ शिंदे दिल्ली के दौरे पर हैं। वे रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद एनडीए नेताओं के साथ बैठक के लिए निकल गए। दिल्ली में आज रेखा गुप्ता ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

पीएम मोदी के विमान पर हमला करने की धमकी

बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई में एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं।  पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित कर जांच शुरू की। जिस वक्त यह कॉल आई थी उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी कर अमेरिका जानेवाले थे। फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं।  नियंत्रण कक्ष को धमकियों के संबंध में एक ही नंबर से कई अलग-अलग कॉल आई। जांच में पता चला कि कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से अस्थिर था।

(इनपुट-भाषा के साथ)

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india