VIDEO: ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से कंटेनर बेकाबू, कई वाहनों में मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्राइवर को हार्ट अटैक

Image Source : INDIA TV
ड्राइवर को हार्ट अटैक

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में कंटेनर लॉरी ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से बड़ा हादसा हो गया। ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से कंटेनर बेकाबू हो गया और सीरियल एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में सब्जी विक्रेता मोहम्मद अली (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम को कलबुर्गी जिले के जेवरगी बस स्टैंड के सामने हुई।

कंटेनर ने कई वाहनों में मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत

जानकारी के अनुसार, कंटेनर यादगिरी जिले के शाहपुर से कलबुर्गी की ओर आ रहा था। जेवरगी बस स्टैंड के पास ट्रक चालक को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वाहन ने कंट्रोल खो दिया, सब्जी व्यापारी को कुचलने के बाद ट्रक ऑटो और दुपहिया वाहनों से टकराते हुए एक बिजली के खंभे से टकरा कर ही रुका। लॉरी चालक को इलाज के लिए कलबुर्गी जिला अस्पताल भेजा गया है। जेवरगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

कार दुर्घटना में दो छात्रों की मौत

इससे पहले अभी हाल में ही बेंगलुरु के बाहरी इलाके में रागीहल्ली वन क्षेत्र के समीप तेज गति से जा रही एक कार के कथित तौर पर पेड़ से टकरा जाने के कारण कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि केरल के कोल्लम जिला निवासी शाहरुख और अर्शु की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की उम्र 23 वर्ष थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई इस घटना में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कथित तौर पर वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india