बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर मेटा की बड़ी कार्रवाई, फेसबुक और इंस्टा से हटाए कई अकाउंट, जानिए क्या था आरोप?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह

Image Source : FILE PHOTO
बीजेपी विधायक टी राजा सिंह

मेटा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक टी राजा सिंह से जुड़े कई अकाउंट और पेज हटा दिए हैं। यह कार्रवाई इंडिया हेट लैब (IHL) की एक रिपोर्ट के एक सप्ताह बाद की गई है, जिसमें खुलासा किया गया था कि कैसे सिंह और उनके समर्थक आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को बढ़ावा दे रहे थे।

मेटा के एक्शन पर राजा सिंह ने जताई नारागजी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने राजा सिंह से जुड़े दो फेसबुक पेज और तीन इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए हैं। बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने अपने और अपने दोस्तों तथा परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसे हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई ‘चुनिंदा सेंसरशिप’ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अकाउंट किया गया ब्लॉक

राजा सिंह ने एक बयान में कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम ने मेरे परिवार, दोस्तों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इससे पहले, राहुल गांधी की शिकायत के आधार पर मेरे आधिकारिक अकाउंट को गलत तरीके से निशाना बनाया गया था। अब मेरे वीडियो शेयर करने वालों को भी चुप कराया जा रहा है।’

हमारी नीति का उल्लंघन किया- फेसबुक

फेसबुक के प्रवक्ता ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की और कहा, ‘हमने राजा सिंह को फेसबुक से प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने हमारी नीति का उल्लंघन किया है, जिसके तहत हिंसा और नफ़रत को बढ़ावा देने या उसमें शामिल होने वालों को हमारे मंच पर आने से रोका जाता है। संभावित उल्लंघनकर्ताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया व्यापक है और इसी वजह से हमने उनका अकाउंट हटाने का फ़ैसला किया है।’

मुस्लिम विरोधी बयान

राजा सिंह को उनके भड़काऊ और मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के इतिहास के कारण मेटा की ‘खतरनाक व्यक्तियों और संगठनों’ की नीति के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रतिबंध का मतलब था कि सिंह को प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक उपस्थिति रखने से प्रतिबंधित कर दिया गया था, और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी नए पेज, समूह या खाते को भी हटा दिया जाएगा।

20 फरवरी को मेटा ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए सिंह से जुड़े दो फेसबुक पेज और तीन इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए। आईएचएल के अनुसार, हटाए गए पेजों के दस लाख से ज्यादा फॉलोअर थे, जबकि इंस्टाग्राम अकाउंट के कुल मिलाकर 155,000 से ज्यादा यूजर फॉलोअर थे।

मेटा इन अकाउंटों पर भी की कार्रवाई

आईएचएल रिपोर्ट ने यह भी खुलासा किया कि कैसे सिंह के समर्थकों ने मेटा के प्रतिबंधों से बचने के लिए वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल किया। उनकी सामग्री को बढ़ावा देने वाले कुछ सबसे बड़े फेसबुक समूहों में शामिल हैं। राजा सिंह (भाग्यनगर) विधायक, राजा सिंह (धूलपेट) विधायक, राजा सिंह युवा सेना (आरएसवाईएस) और टाइगर राजा सिंह आधिकारिक समूह सामूहिक रूप से इन समूहों ने 100,000 से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाए। इसी तरह, इंस्टाग्राम पर सिंह की सामग्री को चार प्रमुख अकाउंट्स के जरिए बढ़ाया गया। इनमें @rajasinghmla, @t.usharajasinghofficial, @t.rajabhaimla1, और @t.rajabhaimla3, जिनके कुल मिलाकर लगभग 198,900 फॉलोअर्स थे।

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india