अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी! सपा नेता के पोस्टर ने छेड़ी नई सियासी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी! सपा नेता लखन गुर्जर के पोस्टर ने छेड़ी नई सियासी चर्चा, 2027 के चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेशमथुरा। उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या, काशी और मथुरा का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह कोई चुनावी सभा या नेताओं का बयान नहीं, बल्कि मथुरा-वृंदावन में लगा एक पोस्टर है। सपा नेता लखन गुर्जर राँकोली के इस पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।पोस्टर पर बड़े ही दिलचस्प अंदाज में लिखा गया है-“अयोध्या ने राह दिखाई, काशी ने साथ निभाया, अब मथुरा ने भी समाजवादी रंग दिखाया। बदलेगा उत्तर प्रदेश, आएंगे श्री अखिलेश।”अब पोस्टर देखकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म होना लाजिमी है। अयोध्या और काशी के बाद मथुरा को समाजवादी रंग में रंगने का संदेश आखिर किस सियासी रणनीति का हिस्सा है? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।अब पोस्टर देखकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म होना लाजिमी है। अयोध्या और काशी के बाद मथुरा को समाजवादी रंग में रंगने का संदेश आखिर किस सियासी रणनीति का हिस्सा है? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।एमएलसी चुनाव परिणामों के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में लखन गुर्जर का यह पोस्टर केवल बधाई संदेश है या आने वाले चुनाव की सियासी पटकथा का हिस्सा, इस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।फिलहाल पोस्टर ने इतना तो कर ही दिया है कि मथुरा की सियासत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि पोस्टर का यह समाजवादी संदेश जमीन पर कितना दिखाई देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india