
जनपद मथुरा के विकासखंड चौमुंहा के ग्राम पाली में श्मशान भूमि की बदहाल स्थिति सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान भूमि की बाउंड्रीवॉल के अंदर भेड़-बकरियां रखी जा रही हैं, जिसके चलते परिसर के गेट से अंदर तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, परिसर में लगे पेड़-पौधों की बिजली बैठ ने वाली सीटों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा बार-बार कहने के बावजूद भेड़-बकरी पालक श्मशान भूमि के अंदर पशुओं को रखना बंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब श्मशान भूमि की बाउंड्रीवॉल के अंदर ही भेड़-बकरियों का तबेला बना हुआ है, तो जिम्मेदार शासन-प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं?
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर श्मशान भूमि को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।




